हजारीबाग की घटना के विरोध में मिहिजाम में प्रदर्शन आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को उठाई आवाज

Advertisements

हजारीबाग की घटना के विरोध में मिहिजाम में प्रदर्शन

आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को उठाई आवाज

डीजे न्यूज, जामताड़ा:  हजारीबाग में किशोरी के साथ घटित घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले मिहिजाम में सोमवार को प्रदर्शन किया गया। नेतृत्व मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्पा सोरेन कर रही थी। प्रदर्शन के बाद डीसी को ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष सुमित शरण नें कहा कि झारखंड सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। अपराधियों कों अपराध करने का खुला छूट मिल चुका है।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने  अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष जयश्री देवी नें कहा कि यह बहुत ही शर्म की बात है कि अपराधी एक छोटी सी बच्ची को भी बक्श नहीं रहे हैं। उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौना हरकत कर रहे हैं और उससे भी शर्म की बात है कि झारखंड सरकार की पुलिस प्रशासन आराम के मुद्रा में बैठी हुई ह।
महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता झा नें कहा कि हजारीबाग की घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर दिया है लेकिन अभी तक सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन ने एक शब्द भी नहीं कहा है। यह बहुत ही निंदनीय है अशोभनीय है।
ज़िला मीडिया प्रभारी आभा आर्या नें कहा कि  अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने के कारण पूरे झारखंडवासी खुद को अभागा महसूस कर रहे हैं।
मंच संचालन जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या नें किया।
मौके पर मिहिजाम नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा नेता कमल गुप्ता, मिहिजाम नगर अध्यक्ष लोकेश महतो, अनीता शर्मा, संजू देवी,
गीता देवी, शुभम साव, सुभाष साव,‌ सुनीता देवी, अर्चना गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top