हजारीबाग की घटना के खिलाफ 02 को मशाल जुलूस, 03 को कतरास बंद भाजपा की बैठक में लिया गया निर्णय

Advertisements

हजारीबाग की घटना के खिलाफ 02 को मशाल जुलूस, 03 को कतरास बंद

भाजपा की बैठक में लिया गया निर्णय

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास मंडल भाजपा की बैठक मंगलवार को स्थानीय कार्यालय में हुई। बैठक के दौरान हजारीबाग में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना की तीव्र निंदा की गई। इस मामले को लेकर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत 2 अप्रैल को शाम पांच बजे मशाल जुलूस तथा 3 अप्रैल को कतरास बंदी का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मासूम के साथ इस तरह की हैवानियत करने वालों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करें और फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से सजा सुनिश्चित कराएं।
मौके पर प्रकाश राम गुप्ता, मुकेश झा, कुंदन सिंह, महेश पासवान, श्याम किशोर, दिनेश उपाध्याय, बलवीर सिंह, कृष्णा भुइयां, टुनटुन गुप्ता, रवींद्र विजन, वाई के पाठक, अमित भगत, सुरेंद्र प्रसाद, विजय शंकर चौहान, सरोज विश्वकर्मा, जानकी देवी, आरती देवी, कंचन सिंह, शशि कला रावत आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top