हजारीबाग : भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने सुदेश के पक्ष में बनाया माहौल 

Advertisements

हजारीबाग : भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने सुदेश के पक्ष में बनाया माहौल 

स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना, बेहतर सड़क, शुद्ध पेयजल और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करना भाजपा की प्राथमिकता

डीजे न्यूज, हजारीबाग : नगर निगम चुनाव को लेकर शहर की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा नेत्री सह समाजसेवी शेफाली गुप्ता ने भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी सुदेश कुमार के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर चुनावी माहौल को गरमा दिया। जनसंपर्क के दौरान शेफाली गुप्ता ने विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और सुदेश कुमार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत कर समर्थन जताया।

शेफाली गुप्ता ने कहा कि सुदेश कुमार एक अनुभवी, कर्मठ और जनहितैषी उम्मीदवार हैं, जो नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना, बेहतर सड़क, शुद्ध पेयजल और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करना भाजपा की प्राथमिकताओं में शामिल है। उनके नेतृत्व में नगर का चहुंमुखी विकास संभव है।उन्होंने यह भी कहा कि जनता का अपार स्नेह और विश्वास इस बात का संकेत दे रहा है कि आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत मिलेगी।अंत में उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि नगर के उज्ज्वल भविष्य और विकास को गति देने के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुदेश कुमार को अपना बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाएं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top