
हितों की रक्षा के लिए एकजुटता के साथ काम करने का मजदूरों ने लिया संकल्प
डीजे न्यूज, धनबाद: यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के चासनाला एवं लोदना छह नंबर स्थित कार्यालय में गुरुवार को मजदूर दिवस मनाया गया। शुभारंभ यूनियन रीजनल उपाध्यक्ष एवं चासनाला कोलियरी डिवीजन के अध्यक्ष खुशवंत कुमार ने ध्वजारोहण कर किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संगठन को छोड़कर मजदूरों ने एटक का दामन थाम लिया। खुशवंत ने न ए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि मजदूरों की मेहनत देश की प्रगति की नींव है। यूनियन हर परिस्थिति में उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने श्रमिक एकता और सामाजिक न्याय की आवश्यकता पर बल दिया। मजदूरों ने अपनी हितों की रक्षा के लिए एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
मौके पर बेलाल शेख, विशाल महतो, अकबर, राजू, सलाहुद्दीन अंसारी, महेंद्र देव, रामस्वरूप पासवान, श्रीराम गोराई आदि उपस्थित थे।