हिंदी वाचन प्रतियोगिता का समापन‌

Advertisements

हिंदी वाचन प्रतियोगिताओं का समापन‌
डीजे न्यूज, हाजीपुर:
पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में चल रहे तीन दिवसीय क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन दिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिंदी वाचन  प्रतियोगिता में भाग लिए।
प्रतिभागियों को स्वभाषा- स्वाभिमान का प्रतीक व बदलती विश्व व्यवस्था में भारत में से किंन्ही एक विषय पर बोलना था। निर्णायक मंडली में जे. पी. सिंह, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (राजपत्रित) थे।
प्रतियोगिता में सुचित्रा, कार्याधी, कार्मिक विभाग/हाजीपुर को प्रथम, जूही बाला कर्ण, कनि. लेखा सहायक, लेखा विभाग/हाजीपुर को द्वितीय व विपिन बिहारी पंडित, वरि. टेक्नीशियन, सडिमका/हरनौत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इन सभी प्रतियोगिताओं में विभिन्न विभागों/मंडलों/कारखानों के अधिकारियों/कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय सहित 03 प्रेरणा पुरस्कार है। इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी रेलवे बोर्ड स्तर पर पूर्व मध्य रेल का प्रतिनिधित्व करेंगे।  प्रतियोगिता के पहले दिन हिंदी निबंध का आयोजन किया गया था। निबंध का विषय राजभाषा की गौरवशाली यात्रा- उपलब्धियाँ और भविष्य की दिशा तथा अमृतकाल में हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं की परस्पर सहभागिता था। प्रतिभागियों को किन्हीं एक विषय का चयन कर अधिकतम 2000 शब्दों में निबंध लिखना था। दूसरे दिन हिंदी टिप्पण व प्रारूप लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों से अनुवाद, प्रारूप लेखन, अंग्रेजी से हिंदी व हिंदी से अंग्रेजी शब्दों का रूपांतरण तथा वर्तनी शुद्धी संबंधी प्रश्न पूछे गये। राजभाषा विभाग पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर की ओर से राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। इससे रेल कर्मियों के बीच हिंदी में कार्य करने की प्रवृत्ति बढ़ती है।
संचालन संतोष कुमार गुप्ता, उप मुख्य राजभाषा अधिकारी सह उप विसमुलेधि (सामान्य) जबकि धन्यवाद ज्ञापन  अनिल कुमार शर्मा, राजभाषा अधिकारी ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top