हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisements

हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र में चल रहे राजभाषा पखवाड़ा के तहत बुधवार को महाकुंभ तथा ऑपरेशन सिंदूर पर हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कल्याण समिति की सदस्य रानी गोस्वामी का स्वागत बेबी कुमारी ने पुस्तक भेट कर किया। डीएवी के हिंदी शिक्षक अरविन्द उपाध्याय का स्वागत रौशन कुमार शर्मा ने पुस्तक भेट कर किया एवं हिंदी शिक्षक राकेश धर का स्वागत वरीय लिपिक (राजभाषा) विश्वनाथ धीबर ने पुस्तक भेट कर किया। इसके बाद महान कवयित्री महादेवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। राष्ट्र गान एवं कोल इंडिया के गीत के सम्मान में सभी खड़े हुए। कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ धीबर ने किया। सफल बनाने में विश्वनाथ धीबर, रौशन कुमार शर्मा, अनुवादक, राकेश कुमार, अविनाश कुमार, रंजन भट्टचार्य, गुरुदेव, राकेश गुप्ता, देवचंद ठाकुर आदि सक्रिय थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top