हेमंत सरकार युवा विरोधी : राज सिन्हा

Advertisements

हेमंत सरकार युवा विरोधी : राज सिन्हा

पेपर लीक के लिए सरकार जिम्मेवार : नित्यानंद मंडल

मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ भाजयुमो ने धनबाद में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला 

डीजे न्यूज, धनबाद : जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा का पेपर लीक होने के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

भाजयुमो अध्यक्ष नित्यानंद मंडल की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि हेमंत सरकार पूरी तरह से युवा विरोधी है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए, क्योंकि लगातार हो रहे पेपर लीक से राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

भाजयुमो अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने पेपर लीक के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार को जिम्मेवार ठहराया।

भाजपा महानगर महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि हेमंत सरकार सत्ता के घमंड में चूर है और छात्रों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में आम जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री तमाल राय ने किया। इस मौके पर रूपेश सिन्हा, मुकेश पांडेय, रिंकू पटेल, राजाराम दत्ता, उमेश सिंह, मोंटी सिंह, जीत सोनी, बंटी रिटोलिया, मो. आजाद, पप्पू पासी, संतोष रवानी, रविंद्र रजक, नारायण राय, नीरज शर्मा, चंदन सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top