अंतिम सांस गिन रही हेमंत सरकार : पीएन सिंह

0

अंतिम सांस गिन रही हेमंत सरकार : पीएन सिंह

भाजपा ने पंचायत समिति सदस्यों को किया प्रशिक्षित

 डीजे न्यूज, धनबाद : भाजपा ने गुरुवार को धनबाद जिले के करीब डेढ़ सौ पंचायत समिति सदस्यों को प्रशिक्षित किया।

प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में महानगर एवं धनबाद ग्रामीण जिला की ओर से संयुक्त रूप से किया गया।

इन पंचायत समिति सदस्यों को प्रशिक्षित करने पहुंचे दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं इस प्रशिक्षण के झारखंड प्रभारी डा. स्वदेस सिंह ने कुशल जनप्रतिनिधि बनने के टिप्स दिए। उन्होंने पंचायत समिति सदस्यों से कहा कि आप भविष्य के नेता हैं। इसलिए अपने नेतृत्व क्षमता को उभारें। आने वाले समय में केंद्र सरकार स्वयं सहायता समूह को योजनाओं के लिए बड़ी राशि देगी। विश्वकर्मा योजना का भी लाभ हर घर तक सरकार पहुंचाएगी। इसमें आपको बड़ी भूमिका निभानी है।

उदघाटन सत्र की मुख्य वक्ता निरसा विधायक अर्पण सेनगुप्ता थीं। स्वागत धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने किया। संचालन संयोजक मधुरेंद्र गोस्वामी ने किया। समापनप सत्र को संबोधित करते हुए सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय के सिद्धांत पर अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को नरेंद्र मोदी की सरकार ने और तेजी से बढ़ाया है। महिला आरक्षण विधेयक की सौगात नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को दी है। पूर्व की तरह आगे भी आने वाले 5 वर्षों तक गरीबों को मुफ्त अनाज पहुंचाने का काम भारत सरकार कर रही है। हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड की लुटेरी सरकार अपनी अंतिम सांसें गिन रही है। उसे हटाने का उन्होंने सभी पंचायत समिति सदस्यों से आह्वान किया।

वहीं सत्येंद्र कुमार एवं अविनेश पाठक ने समिति सदस्यों को भाजपा का इतिहास, विकास, भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। इसके पूर्व उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए निरसा की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उज्जवला योजना, शौचालय योजना, नारी वंदना उनमें से प्रमुख हैं। प्रदेश प्रवक्ता अनिमेष सिंह ने भाजपा के इतिहास के बारे में जानकारी दी।

मौके पर निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार, तारा देवी, शत्रुघ्न महतो,धर्मजीत सिंह, प्रियंका रंजन, संजय झा, मानस प्रसून, दिनेश सिंह, निताई रजवार, गीता देवी,विनोद दास, जेवा मरांडी, मीना देवी, पायल कुमारी, राजू रजक, मंतोष रवानी, सुभाष चंद्र महतो, प्रतिमा देवी, पिंटू बर्णवाल, पूजा कुमारी,अनिता देवी, सीमा सिंह, कुसुम दत्ता, मोइना बाउरी, सुरेश रजक, सुनील साव, भागीरथ महतो सहित बड़ी संख्या में पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *