Advertisements

हेमंत ने दिशोम गुरु को भोजन परोसने की निभाई रस्म
डीजे न्यूज, रामगढ़ : दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पारंपरिक श्राद्ध कर्म का आज चौथा दिन है। उनके पुत्र व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धार्मिक मान्यताओं, संस्कारों और स्थानीय परंपराओं के अनुरूप चौथे दिन शुक्रवार सवेरे बाबा को भोजन परोसे जाने की रस्म निभाई।
दरअसल यह एक ऐसा रस्म-रिवाज है, जिसमें दिवंगत व्यक्ति की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए श्राद्ध कर्म के दौरान हर दिन स्थानीय विधि-विधान और परंपरा के अनुरूप इसे निभाया जाता है।