हजारीबाग के प्रवासी मजदूर की महाराष्ट्र में करंट लगने से मौत

0

हजारीबाग के प्रवासी मजदूर की महाराष्ट्र में करंट लगने से मौत

डीजे न्यूज, हजारीबाग : प्रवासी मजदूरों के मौत का सिलसिला जारी है। मृत्यु के बाद सरकार से शव लाने की गुहार लगाई जा रही है। झारखंड से महाराष्ट्र कमाने गये हजारीबाग जिला के बिष्णुगढ प्रखंड के भेलवारा निवासी 37 वर्षीय चिंतामन महतो की महाराष्ट्र के चालीसगांव में 220 पोल में काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गयी। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चिंतामन महतो घर का एकलौता कमाऊ व्यक्ति था। वह अपने पीछे पत्नी सुनिता देवी और बेटी कबीया भारती(17)को छोड़ गया। इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने संवेदना प्रकट की है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *