हजारीबाग के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत

0

हजारीबाग के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत

डीजे न्यूज, हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के क्षेत्र में एक के बाद एक लगातार हो रही प्रवासी मजदूरों की मौत व विदेशों में फंसने का सिलसिला नहीं थम रहा है। इसी कड़ी में अब हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागी निवासी 26 वर्षीय हुलास महतो की मुम्बई में शनिवार रात को हृदय गति रूकने से मौत हो गई। इसकी सूचना सुबह मिलते ही यहां स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। उनकी पत्नी उषा देवी, बेटी 6 वर्षीय काजल कुमारी,पुत्र 4 वर्षीय विमन कुमार के बीच मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक मंडल वहां पलंबर का कार्य करता था। इस दुखद घटना में संवेदना प्रकट करते हुए प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अभी झारखंड के 45 मजदूर सऊदी अरब में फंसे भी हुए हैं। सरकार मजदूर हित में कुछ पहल नहीं कर रही है। मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है। ऐसे में सरकार को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि मुम्बई से पैतृक गांव शव लाने के लिए हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *