



हैप्पी स्ट्रीट में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित
डीजे न्यूज, धनबाद: हैप्पी स्ट्रीट के दौरान आयोजित ग्रुप डांस, स्किट, गायन व मिमिक्री प्रतियोगिता के विजेताओं को सोमवार को सम्मानित किया गया। डीडीसी सन्नी राज ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर हौसला आफजाई की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। साथ में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के टिप्स दिए।
सम्मानित होने वालों में मोहम्मद महताब आलम, पायल बनर्जी, राहुल कुमार मंडल, एकता सोलंकी, मुस्कान कुमारी, काजल कुमारी, आलिया सेन, जपजोत सिंह, सोमनाथ रवानी, शुभम कुमार झा, नवकुमार दत्ता श्रीजेश, शिवांगी श्रेया, दिया चटर्जी, अंकिता कुमारी, रिया कुमारी, जयंती मुखर्जी, स्वाति दीपा नाग, स्नेहा बिद, जेबा परवीन, मोहम्मद इरशाद हुसैन तथा प्रज्ञा प्रसाद शामिल हैं।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज के साथ डीएमएफटी के अमर कुमार श्रीवास्तव, महिला पर्यवेक्षिका रानी सीमा भी मौजूद थे।



