हड़ताल की सफलता को बीसीकेयू ने कसी कमर

Advertisements

हड़ताल की सफलता को बीसीकेयू ने कसी कमर
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद:
केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल की सफलता को
बिहार कोलियरी कामगार यूनियन कतरास क्षेत्रीय कमेटी के तत्वावधान में आक्यूएमसी 9 नंबर हाजिरी घर एवं वर्कशॉप हाजिरी घर में शनिवार को नुक्कड़ सभा हुई। अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक महतो ने की।  भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य व बीसीकेयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष हलधर महतो ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार संविधान विरोधी, लोकतंत्र विरोधी, मजदूर किसान विरोधी हैं। केंद्र सरकार श्रम कानून लाकर मजदूर को गुलामी की ले जाने का प्रयास कर रही है।सार्वजनिक उद्योग, निजी कंपनियों को निजी हाथों में सौंपने की साजिश रची जा रही।  कंपनियों के हवाले करने जा रहे हैं। उन्होंने इन नीतियों के विरोध में हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।  सभा में कतरास क्षेत्रीय सचिव कुमार महतो, ठाकुर महतो, रॉबिन महतो, दिलीप महतो, लव कुमार रवानी, सुभाष राजभर, धनंजय महतो, सृष्टि धर्म महतो, उमेश सिंह, अर्जुन महतो, भीम महतो, अर्जुन महतो, चेतू साव उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top