Advertisements

ज्ञान रंजन के नेतृत्व में बाबूलाल-कर्मवीर से मिले भाजपाई
नेता प्रतिपक्ष बनने पर मरांडी को टुंडी की जनता की ओर से दी बधाई
डीजे न्यूज, रांची : प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा के नेतृत्व में धनबाद जिले के भाजपाई बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मिले। मिलने वाले नेताओं में रमेश महतो, प्रदीप वर्मा, सुरेश किस्कू, प्रेम सोरेन आदि शामिल थे। भाजपा नेताओं ने बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनने पर बधाई दी। इस मौके पर उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। बाबूलाल ने आज के राजनीतिक परिस्थिति पर मिलने आए इन नेताओं से चर्चा की।उन्होंने सांगठनिक चुनाव के प्रगति की भी चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को भी टुंडी की जनता की ओर से होली की बधाई दी।