
गुरुजी को श्रद्धांजलि देने जामताड़ा झामुमो कार्यालय में उमड़े समर्थक
डीजे न्यूज, जामताड़ा : झारखंड आंदोलन के प्रणेता, आदिवासी अस्मिता के प्रतीक और झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। इसी क्रम में जामताड़ा जिला झामुमो कार्यालय में जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू के नेतृत्व में एक भावुक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। गुरुजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पूरा माहौल गमगीन था और हर आंख नम थी। सभा में जिला सचिव परेश यादव, सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, गुरु हाड़म, रेनू मुर्मू, कैलाश साव, बासुदेव मरांडी, सगीर खान, मेरी मरांडी, देवाशिष मिश्रा, किशोर रवानी, बंटू हाईजैक, सूरज रवानी, हातिम अंसारी, अभिलाष मरांडी, परेश मुर्मू, आवेदन अंसारी, अब्दुल अंसारी, इस्माइल अंसारी, पञ्चादास, विजय राव, हनुमान दास, राकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जितेन राणा, सुभाष सिंह, महाप्रसाद दत्ता, रणदीप गुप्ता, मो. रिज़वान शेख, विष्णुदेव मुर्मू, महिंद्र टुडू, दुलाल राय, जसीम अंसारी समेत अनेक नेता और समाजसेवी उपस्थित रहे। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल ने कहा किगुरुजी का जाना केवल एक नेता का जाना नहीं है, बल्कि यह एक विचारधारा, एक आंदोलन, एक जन-क्रांति का अंत है। कार्यकर्ताओं ने शपथ ली कि वे गुरुजी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए आदिवासी समाज और झारखंड के हक की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।