गुरु नानक देव जी महाराज का 557 वां  प्रकाश उत्सव 4 व 5 नवंबर को

Advertisements

गुरु नानक देव जी महाराज का 557 वां  प्रकाश उत्सव 4 व 5 नवंबर को

डीजे न्यूज, धनबाद: बड़ा गुरुद्वारा बैंक मोड़ धनबाद में 4 नवंबर 5 नवंबर को दो दिवसीय श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी का 557 वां पावन प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा भावना हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस उत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए पंथ के उच्च कोटि के हजूरी रागी जत्था भाई अरविंदर सिंह धामी स्वर्ण मंदिर अमृतसर एवं प्रचारक प्रोफेसर अमरजीत सिंह गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।

4 नवंबर को निकलेगा भव्य नगर कीर्तन (शोभा यात्रा)

4 नवंबर को गुरुद्वारा कोइरीबांध झरिया से सुबह 11:00 बजे शोभायात्रा नगर कीर्तन निकलकर झरिया बाटा मोड़, देशबंधु टॉकीज, मातृ सदन, चिल्ड्रन पार्क, लक्ष्मीनिया मोड, बिहार टॉकीज, कतरास मोड़  बस्ताकोला, धनसार, जोड़ाफाटक, शक्ति मंदिर, पुराना बाजार पानी टंकी, बैंक मोड़ होते हुए बड़ा गुरुद्वारा रात्रि 7:00 बजे पहुंचकर समाप्त  होगा। शोभा यात्रा में फूलों से सज्जी भव्य पालकी  में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज विराजमान रहेंगे जिनके आगे पाँच प्यारे पाँच निशान साहिब रहेंगे
शोभायात्रा में इस बार निरवैर गतका खालसा ग्रुप जामाडोबा आकर्षण का केंद्र होगा। भुजंगी  बच्चे, शब्दी जत्था, बैंड, घोड़े  खालसा हाई स्कूल के बच्चे एनसीसी कैडेट एवं हजारों की संख्या में संगत शोभा यात्रा में शामिल होंगे।
मुख्य कार्यक्रम प्रकाश पर्व 5 नवंबर को बड़ा गुरुद्वारा ग्राउंड में सुबह 10:30 बजे से लेकर 3:00 तक आयोजित होंगे जिसमें उच्च कोटि के रागी जत्था एवं प्रचारक कीर्तन एवं कथा वाचक के माध्यम से संगतो को निहाल करेंगे। गुरु का लंगर अटूट वितरण किया जाएगा। पुनः संध्या 7:00 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होकर रात के 10:00 बजे तक चलेगा। इसके उपरांत गुरु का लंगर एवं आतिशबाजी की जाएगी
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरचरण सिंह माझा , महासचिव  सह नगर कीर्तन कन्वीनर मनजीत सिंह पाथरडीह को कन्वीनर सतपाल सिंह ब्रोका ने सयुंक्त रूप कार्यक्रम के बारे में बताया। उक्त बैठक में मनजीत सिंह सलूजा, वरियाम सिंह उपस्थित थे ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top