























































गरीब बच्चियों की शादी का बीड़ा उठाएगी कर्पूरी नाई विकास संघ

मकर संक्रांति के बाद केंद्रीय कमेटी का विस्तार करने पर लगी मुहर
डीजे न्यूज, बोकारो: झारखंड कर्पूरी नाई विकास संघ की बैठक सोमवार को छोटानागपुर इंटर कॉलेज दुग्दा में हुई। अध्यक्षता कमलेश ठाकुर ने की। बैठक में मकर संक्रान्ति के बाद, केंद्रीय समिति का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय समिति में सदस्यों की संख्या न्यूनतम 11 तथा अधिकतम 15 होगी ।
दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा गरीब परिवार की बच्चियों की शादी के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी। वक्ताओं ने कहा कि जिनके माता-पिता पैसे के अभाव में समय पर बेटियों की शादी करने में असमर्थ हैं, वैसे बच्चियों के लिए
झारखंड कर्पूरी नाई विकास संघ कन्यादान कार्यक्रम चलाएगी।
बैठक में झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रसाद नापित, प्रदेश महासचिव योगेश प्रसाद ठाकुर, प्रदेश संगठन महासचिव भरत कुमार नापित, प्रदेश महासचिव सीताराम ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष उमेश ठाकुर (सिंदवारटांड), प्रदेश सह कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर उपस्थित थे।



