ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्तार गरभूडीह से सरायदहा आमडीह तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

Advertisements

ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्तार

गरभूडीह से सरायदहा आमडीह तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

डीजे न्यूज, धनबाद: गरभूडीह में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत गरभूडीह से सरायदहा आमडीह तक बनने वाली सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास रविवार को विधायक राज सिन्हा ने किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस सड़क का निर्माण  आवागमन के लिए बेहद जरूरी है।   इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और लोगों को राहत मिलेगी। आज का यह ऐतिहासिक क्षण सिर्फ किसी सड़क निर्माण का शुभारंभ नहीं बल्कि यह हमारी जन आस्था, जन भागीदारी, और जन संकल्प का साकार रूप है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सदैव गांव-गरीब-किसान के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है और धनबाद के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र को मूलभूत सुविधाओं से लैस करने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है।
मौके पर मुखिया रमेश सिंह, मुखिया चमेली देवी, पूर्व मुखिया दीपक सिंह चौधरी, विकास मिश्रा, सदानंद वर्णवाल, बिनोद सिंह, गुड्डू वर्मा, मनोज मालाकार, बिंदेश्वर साव, पंकज सिंह आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top