ग्रामीण क्षेत्रों को संगठन की रीढ़ बनाना प्राथमिकता : आदित्य साहू

Advertisements

ग्रामीण क्षेत्रों को संगठन की रीढ़ बनाना प्राथमिकता : आदित्य साहू

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : जामताड़ा से धनबाद जिला में प्रवेश के क्रम में धनबाद भाजपा ग्रामीण की ओर से गोविंदपुर–साहिबगंज मुख्य सड़क पर पूर्वी टुंडी के पालोबेड़ा में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

समय से काफी देर से पहुंचने के कारण यहां प्रस्तावित ग्रामीण चौपाल कार्यक्रम को संक्षिप्त रखा गया। इस दौरान धनबाद भाजपा ग्रामीण की ओर से प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बुके, फूल-माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों को संगठन की रीढ़ बनाना ही हमारी प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष के बल पर ही भाजपा को फिर से मजबूत किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि पार्टी आने वाले निकाय चुनाव और भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ताओं की भूमिका इसमें निर्णायक होगी।

मौके पर मुख्य रूप से धनबाद भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कुम्भकार, पूर्व जिला महामंत्री दिनेश सिंह, मंडल अध्यक्ष भीमलाल भंडारी, अपर्णा सेन गुप्ता, समीर साव, तारा देवी, घनश्याम ग्रोवर, मनीष साव, धर्मजीत सिंह, विरेन्द्र भंडारी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं और संगठनात्मक सुझावों को भी रखा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top