ग्राम थान में पूजन को जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

Advertisements

ग्राम थान में पूजन को जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):कर्माटांड़ गांव के ग्राम थान में आयोजित तीन दिवसीय पूजा अर्चना के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी। गांव के लया अनिल किस्कू एवं नयन हेमरम ने पारंपरिक विधि विधान के साथ पूजा कार्यक्रम संपन्न कराया। इस अवसर पर सोनोत संथाल समाज के अध्यक्ष राजेंद्र किसको, सुखलाल हेमराम, भुवन रवानी, गोपाल किसको, जीतलाल किसको, संयोती देवी, गीता मुर्मू, आरती हांसदा, रसमोनी देवी, मोहिनी देवी, लकीमनी देवी, पार्वती हेंब्रम, कविता मुर्मू, फूलबनी देवी, सुकुरमनी देवी, मंगली देवी, कमला देवी, सपना देवी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top