गोविंदपुर में सड़क हादसे में दो की मौत, तीन जख्मी

Advertisements

गोविंदपुर में सड़क हादसे में दो की मौत, तीन जख्मी

डीजे न्यूज, धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गहिरा मोड़ एन एच टू पर शनिवार को स्विफ्ट कार और टेंपो के बीच टक्कर हो ग ई। इस घटना में एक ही परिवार के दो की मौत तथा तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी टेंपों में सवार थे जबकि चालक अकेले स्वीफ्ट चला रहा था। जख्मियों का इलाज  एस एन एम एम सी एच धनबाद में चल रहा है। मृतकों में एक महिला और उसके मासूम पुत्र है। जख्मियों में मृतका के पति और दो बच्ची शामिल हैं।
मृतकों और जख्मी तिलावनी गांव के रहने वाले हैं।
गहिरा मोड़ के समीप टेंपो रुका ही था कि निरसा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार लापरवाही के साथ टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चालक को  गिरफ्तार कर थाना ले आई। घटना के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर भाग निकला।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top