

गोविंदपुर में दिग्विजय दिवस पर भारत जागो दौड़ का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित
डीजे न्यूज, गोविंदपुर, धनबाद : धनबाद जिला क्रीड़ा भारती की ओर से स्वामी विवेकानंद के शिकागो सम्मेलन की याद में गुरुवार को दिग्विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत जागो दौड़ का आयोजन 4 स्थानों नया प्राथमिक विद्यालय अंसारी टोला तिलाबनी, अतिक्रमित उच्च विद्यालय बरियो, मध्य विद्यालय किन्नूडीह तथा सुपीरियर पब्लिक स्कूल बरमसिया में कराया गया।
दौड़ में लड़के-लड़कियों के लिए 5 से 8, 9 से 12, 13 से 16 एवं 17 से 35 वर्ष तक के अलग-अलग ग्रुप बनाए गए थे। विभिन्न ग्रुपों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दौड़ में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं मेडल प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती क्षेत्रीय मातृ शक्ति प्रमुख शकुंतला मिश्रा थीं। संचालन जिला मंत्री मुकुल पाण्डेय ने किया। मौके पर संपर्क प्रमुख कौशल कुमार, खेल प्रमुख सोनाराम महतो, मोहम्मद आमिर, विजय कुमार महतो, सुभाष चटर्जी, नीरज मिश्रा, रफिया, नुसरत परवीन, लक्ष्मण सिंह चौधरी, झुमरी देवी, विजय महतो, मीरा देवी आदि मौजूद थे।
