
गोविंदपुर में 9 मार्च को होगा शिक्षकों का होली मिलन समारोह
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डीइओ अभिषेक झा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डीइओ को 9 मार्च को प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय गोविंदपुर में प्रस्तावित शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी सह होली मिलन समारोह में शिरकत करने का आमंत्रण दिया साथ ही धनबाद एडीपीओ आशीष कुमार को भी आमंत्रित किया गया। यह कार्यक्रम शिक्षकों के कर्तव्य, विद्यालय प्रबंधन, बच्चों में गुणात्मक विकास और मार्गदर्शन, समाज में शैक्षिक उन्नयन और चुनौतियां आदि विषयों पर विचारों का प्रवाह के लिए आयोजित है। प्रतिनिधिमंडल में झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ धनबाद के अध्यक्ष शिवदत्त तिवारी, संगठन सचिव रुद्र नारायण यादव, अनुमंडल अध्यक्ष राशबिहारी सिंह, रंगनाथ उपाध्याय, उत्तम कुमार मंडल, अरुण कुमार, नीरज कुमार प्रसाद, संतोष आनंद, कमल पांडेय, अशोक श्रीवास्तव, समीर मंडल, पवन कुमार झा, प्रतिभा आर्या, आदित्य पांडेय, कंदर्प नारायण मिश्रा, मनोज रजवार, बोबी महतो आदि थे।