


गोविंदपुर के 74 झारखंड आंदोलनकारी किए गए सम्मानित 

डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष पर गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय में 74 झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शाल देकर सम्मानित किया गया। सीओ धर्मेंद्र कुमार दुबे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम मे प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह, बीडीओ जहीर आलम एवं पूर्व प्रमुख डीएन सिंह ने सभी को सम्मानित किया। बीडीओ जहीर आलम एवं सीओ धर्मेंद्र दुबे ने कहा कि आज झारखंड का ऐतिहासिक दिन है। इस अवसर पर आंदोलनकारियो ने जेल यात्रा, लाठीचार्ज, तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू यादव पर पथराव समेत कई वाक्ये सुनाए। सम्मानित होने वालों में गणेश प्रसाद चौरसिया, माथुर अंसारी, सारथी मंडल, मोइन अंसारी, शमीम अंसारी, नारायण चंद्र मंडल, रति रंजन गिरि, दिनेश मंडल, अनूप साव, विश्वनाथ पाल, अयूब अंसारी, फारूक अंसारी, राजेंद्र महतो, परेश मंडल, दिलीप विश्वकर्मा, शिवलाल किस्कू, इस्लाम अंसारी, कलीम अंसारी, रेखा देवी, सारथी देवी, वीणा देवी समेत 74 आंदोलनकारी शामिल थे। बीपीआरओ सूदन चंद्र राणा, आलोक झा, दिव्या सिंह, विजय कुमार , राहुल कुमार आदि मौजूद थे।
