गोमो में महिला की गोली लगने से मौत 

Advertisements

गोमो में महिला की गोली लगने से मौत 

हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा मामला, पति को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ 

डीजे न्यूज, धनबाद : रेल नगरी गोमो में गुरुवार की रात करीब आठ बजे प्रतिभा गुप्ता नामक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। घर के लोगों का कहना है कि महिला ने खुद को गोली मारी है।

वहीं उसके मायके वालों का कहना है कि गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। महिला के पास हथियार कैसे पहुंचा, इसका जवाब उसके ससुराल वाले नहीं दे पा रहे हैं। सरायढेला थाना पुलिस ने मृतक महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। महिला के पिता झरिया के रहने वाले हैं।

गोमो में एक आवास पर गोली चलने की आवाज लोगों ने सुनी। लोगों ने देखा कि प्रतिभा के सिर पर गोली लगी थी और वह मरनासन्न स्थिति में थी।

परिजन तुरंत उसे लेकर जेपी हास्पिटल धनबाद पहुंचे। वहां से उसे एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top