गोलकडीह परियोजना कार्यालय में पहली बार महिला एचआर प्रबंधक की पदस्थापना जनता मजदूर संघ ने किया स्वागत

Advertisements

गोलकडीह परियोजना कार्यालय में पहली बार महिला एचआर प्रबंधक की पदस्थापना
जनता मजदूर संघ ने किया स्वागत
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : बुधवार को गोलकडीह परियोजना कार्यालय में सहायक प्रबंधक कार्मिक (एचआर) के रूप में शिखा महतो ने पदभार ग्रहण किया। यह गोलकडीह के इतिहास में पहली बार है जब किसी महिला की नियुक्ति इस पद पर हुई है। जनता मजदूर संघ के सचिव दिनेश सिंह एवं अध्यक्ष उमेश सिंह के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। मौके पर पूर्व उप प्रबंधक कार्मिक प्रतीक प्रकाश को भी सम्मानित किया गया। अभिनंदन समारोह के दौरान दोनों अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि श्रमिक हितों से संबंधित किसी भी विषय पर प्रबंधन सकारात्मक पहल करेगा और नियमानुसार ससमय निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर मौजूद लोगों में नरेंद्र कुमार सिंह, आशीष तिवारी, राजकुमार यादव, सूर्यनाथ कुमार, हेमंत कुमार बावरी, उदय शंकर उपाध्याय, कन्हाई प्रसाद राय, जोधन साव, संजय कुमार, केदार मेहता, सज्जन ठाकुर, चंद्रदेव निषाद, संतोष तिवारी, चंदन कुमार, शशि लाल नोनिया, दीपक सिंह, नरेंद्र कुमार गोंड, शिव शंकर राम, मित्रानंद यादव, बृजेश सिंह, आरपी निषाद, राजू निषाद, बजरंगी निषाद, पिंटू कुमार सहित कई लोग शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top