गोलीकांड के बाद बिरनी में दहशत, पुलिस के लिए हमलावरों तक पहुंचना चुनौती

Advertisements

गोलीकांड के बाद बिरनी में दहशत, पुलिस के लिए हमलावरों तक पहुंचना चुनौती

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : पुरना नगर निवासी दिहाड़ी मजदूर नन्दकिशोर माली को चलती बाइक पर गोली मारने की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस हमलावरों के सुराग की तलाश में जुटी रही, लेकिन अब तक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है।

घटना स्थल परसन थाना क्षेत्र में होने की पुष्टि के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में छानबीन तेज कर दी है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नन्दकिशोर माली का किसी से कोई विवाद नहीं था, जिससे घटना के पीछे का कारण अब भी रहस्य बना हुआ है। परिजनों ने भी किसी प्रकार की दुश्मनी से इनकार किया है।

पुलिस लूट की आशंका समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की जांच जारी है ताकि अपराधियों के संभावित भागने के रास्तों का पता लगाया जा सके।

फिलहाल घायल नन्दकिशोर माली का इलाज जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top