



गोल संस्थान में नए सत्र का आगाज
छात्रों को मजबूत शैक्षणिक आधार के साथ ही सही दिशा और निरंतर मार्गदर्शन देना लक्ष्य : संजय आनंद
पूरे कैंपस में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल

डीजे न्यूज, धनबाद : कोयलांचल में मेडिकल व इंजिनियरिंग की तैयारी कराने वाली विश्वसनीय एवं भरोसेमंद संस्थान गोल इंस्टीट्यूट में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर 12वीं फ्रेशर, टारगेट एवं फाउंडेशन बैच की कक्षाएं प्रारंभ हुईं, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत की।
इस मौके पर गोल धनबाद के केंद्र निदेशक संजय आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि गोल संस्थान का हमेशा से प्रयास रहा है कि विद्यार्थियों को एक मजबूत शैक्षणिक आधार के साथ ही सही दिशा और निरंतर मार्गदर्शन मिल सके। उन्होंने कहा कि नए सत्र के साथ संस्थान और अधिक उन्नत शिक्षण पद्धति एवं देश के विभिन्न शहरों से आने वाले अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से छात्रों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम के दौरान धनबाद शैक्षणिक हेड दीपक कुमार, भारती सिन्हा एवं शिक्षकों ने छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के रहस्यों से अवगत कराया। पूरे कैंपस में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व समझाया।
गौरतलब है कि गोल संस्थान पिछले 28 वर्षों से मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी में उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है। गोल से पढ़कर हजारों छात्र देश के साथ विदेशों में भी अपनी सफलता का परचम लहरा रहें है। नए सत्र के साथ संस्थान एक बार फिर छात्रों को बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।


