
गिरनार धर्म पद यात्रा के समर्थन में लक्ष्मी नगर में निकली भव्य रैली
डीजे न्यूज, नई दिल्ली : भगवान नेमिनाथ के मोक्षस्थल गिरनार के लिए निकलने वाली धर्म पद यात्रा के समर्थन में आज लक्ष्मी नगर में विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सुभाष चौक, लक्ष्मी नगर से प्रारंभ होकर बैंक एन्क्लेव, जवाहर पार्क, शकरपुर होते हुए निर्माण विहार जैन मंदिर तक पहुंची।
101 दिवसीय, 1500 किमी लंबी होगी धर्म पद यात्रा
यह श्री नेमी गिरनार धर्म पद यात्रा 23 मार्च को बलबीर नगर, दिल्ली से प्रारंभ होगी। यात्रा आचार्य श्री विमर्श सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में शुरू होकर भगवान नेमिनाथ की जन्मस्थली शौरीपुर (बटेश्वर) से होते हुए 2 जुलाई को गुजरात के जूनागढ़ स्थित श्री गिरनार पर्वत पहुंचेगी।
अहिंसा और धार्मिक आस्था का संदेश
विश्व जैन संगठन, लक्ष्मी नगर शाखा द्वारा आयोजित इस यात्रा के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि यह पदयात्रा अहिंसा के प्रचार-प्रसार और धार्मिक आस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। 2 जुलाई को भगवान नेमिनाथ के मोक्ष स्थल श्री गिरनार पर्वत पर निर्वाण दिवस के अवसर पर सामूहिक लाडू अर्पित किए जाएंगे।
सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी
इस अवसर पर संगठन के सम्मानित सदस्य अनुज जैन, निपुण जैन, लक्ष्मी नगर शाखा के पदाधिकारी अतुल जैन (एडवोकेट), महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय मंत्री नीरू जैन, तरुण मित्र परिषद के महासचिव अशोक जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालु नर-नारी उपस्थित थे।
(अशोक जैन, महासचिव, तरुण मित्र परिषद)
📞 9810138138, 9266638138