गिरिडीह उपायुक्त ने जनता दरबार में किया समस्याओं का समाधान

Advertisements

गिरिडीह उपायुक्त ने जनता दरबार में किया समस्याओं का समाधान
डीजे न्यूज, गिरिडीह :
जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाकर आमजनों की शिकायतें सुनीं और त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और क्षेत्रों से दर्जनों लोग अपनी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए पहुँचे। जमीन विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन, राशन, शिक्षा और अन्य समस्याओं से जुड़े आवेदन उपायुक्त को सौंपे गए। कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा भी किया गया।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी ढंग से और प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। भूमि विवाद मामलों में अंचलाधिकारियों को तत्काल समाधान की दिशा में कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
उपायुक्त यादव ने कहा कि जनता दरबार आमजनों से सीधे संवाद का सशक्त माध्यम है, जिसका उद्देश्य समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मंगलवार और शुक्रवार के अलावा भी लोग अपनी समस्याओं के लिए समाहरणालय आकर संबंधित विभाग को आवेदन दे सकते हैं, जिनका शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top