Advertisements

गिरिडीह रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधा बढ़ाएं : राजकुमार राज
निरीक्षण के क्रम में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक से की मांग
डीजे न्यूज, गिरिडीह : प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पीसीसीएम ईस्टर्न रेलवे डॉ उदय शंकर झा ने गुरुवार को मधुपुर और गिरिडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की। इस क्रम में डॉ उदय शंकर झा से
रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने गिरिडीह रेलवे स्टेशन के यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की मांग की। झा के साथ मंडल मुख्य वनिज प्रबंधक एसआर डीसीएम मार्शल जी के अलावा आसनसोल रेल डिवीजन के वरिष्ठ पदाधिकारी निरीक्षण के क्रम में उपस्थित थे।