गिरिडीह पुलिस ने जमुआ में अवैध हथियार के साथ सात लोगों को किया गिरफ्तार

Advertisements

गिरिडीह पुलिस ने जमुआ में अवैध हथियार के साथ सात लोगों को किया गिरफ्तार

डीजे न्यूज, गिरिडीह :
गिरिडीह पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने जमुआ थाना क्षेत्र के जरूवाडीह के पास से इन लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार लोगों में रामु साव, विजय साव, संजय कुमार उर्फ संजय मंडल, पंकज यादव उर्फ कारू यादव, अमित कुमार उर्फ अमित वर्मा, नारायण मंडल और राज कुमार मंडल शामिल हैं। इनके पास से 3 देशी पिस्टल, 23 जिंदा कारतूस, 4 मैगजीन, एक सेन्ट्रो कार और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार लोगों में से कुछ के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ जमुआ थाना में दो मामले दर्ज किए हैं और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top