Advertisements

गिरिडीह-पचंबा निर्माणाधीन मार्ग बना जानलेवा, फिर डिवाइडर पर चढ़ी कार व ऑटो
डीजे न्यूज, पचंबा(गिरिडीह) : गिरिडीह-पचंबा सड़क जिसका चौड़ीकरण किया जा रहा है जानलेवा बनती जा रही है। मंगलवार की सुबह इस सड़क पर फिर दो हादसे हुए। सौभाग्य से कोई नुकसान नहीं हुआ। पचंबा नर्मदा धाम मोड़ के निकट एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। आसपास के लोगों ने तुरंत कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अभी लोग इस घटना की चर्चा कर रही रहे थे कि इसी मार्ग पर एक ऑटो डिवाइडर पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से ऑटो के चालक और यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।