



गिरिडीह पार्षद चुनाव : संजीव कुमार, समीर दीप, हीना खानम व कृष्णा साहू भी जीते
डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर निकाय चुनाव को लेकर मतगणना बाजार समिति में जोरशोर से चल रहा है। अब तक एक दर्जन पार्षदों का चुनाव परिणाम सामने आ चुका है। वार्ड नंबर छह से संजीव कुमार, वार्ड नंबर सात से समीर दीप, वार्ड नंबर पांच के हीना खानम व वार्ड नंबर चार से कृष्णा साहू चुनाव जीत गए हैं।
आजसू जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव चुनाव हार गए हैं। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर एक से अनिल राम, वार्ड नंबर दो से मो इश्तियाक उर्फ लालो, वार्ड नबंर तीन से बदरून निशां, वार्ड नंबर 19 से महबूब आलम उर्फ चानो एवं वार्ड नंबर 23 से मुन्ना रजवार चुनाव जीत चुके हैं।
वहीं वार्ड नंबर 20 से उर्मिला देवी, वार्ड नबंर 21 से राजकुमार भुइंया व वार्ड नंबर 22 से नितेश कुमार, विजयी घोषित किए जा चुके हैं।





