गिरिडीह ने रोमांचक मुकाबले में गोड्डा को दो विकेट से हराया 

Advertisements

गिरिडीह ने रोमांचक मुकाबले में गोड्डा को दो विकेट से हराया 

अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट(रंधीर वर्मा ट्रॉफी 2025-26)

डीजे न्यूज, गिरिडीह : अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट (रंधीर वर्मा ट्रॉफी 2025-26) के तहत मंगलवार को गिरिडीह कॉलेज ग्राउंड में गिरिडीह व गोड्डा के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में गिरिडीह ने गोड्डा को 2 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर गोड्डा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गोड्डा की टीम निर्धारित 50 ओवर नहीं खेल पाई और 177 रन पर ऑलआउट हो गई। गोड्डा की ओर से कुमार ऋषिकांत ने 62, सौरभ कुमार ने 30 और आदेश गौतम ने 23 रनों की पारी खेली। गिरिडीह की ओर से गेंदबाजी करते हुए सूरज यादव ने 4, शद्दाब हुसैन ने 3 व कुमार अंकित ने 2 विकेट चटकाए। जीत के लिए मिले 178 रन के लक्ष्य को गिरिडीह ने 8 विकेट खोकर 49.3 ओवर में हासिल किया। इनकी ओर से योगेंद्र कुमार ने 58, कुमार अंकित ने 41 व मो फराज ने 31 रन बनाए। गोड्डा की ओर से सौरभ ने 3 व ऋषिकांत ने 2 विकेट लिए।

गोड्डा ने साहिबगंज को हराया

रंधीर वर्मा ट्रॉफी 2025-26 के तहत बुधवार को गिरिडीह स्टेडियम में गोड्डा बनाम साहिबगंज के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें गोड्डा ने साहिबगंज को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबगंज की टीम 118 रन पर ऑलआउट हो गई। गोड्डा की ओर से मो फैजान ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। जीत के मिले 119 रन के लक्ष्य को गोड्डा की टीम ने पियूष कुमार के 80 रनों की पारी की बदौलत 10 ओवर में हासिल कर लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top