गिरिडीह में तरुण मित्र परिषद के विराट दिव्यांग कैंप में सौ से अधिक लोगों को दिए गए कृत्रिम अंग व उपकरण

Advertisements

गिरिडीह में तरुण मित्र परिषद के विराट दिव्यांग कैंप में सौ से अधिक लोगों को दिए गए कृत्रिम अंग व उपकरण

डीजे न्यूज, गिरिडीह : दिल्ली की प्रमुख समाजसेवी संस्था “तरुण मित्र परिषद” द्वारा जैन धर्मशाला में आयोजित विराट दिव्यांग कैंप आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने तरुण मित्र परिषद द्वारा गिरिडीह में आयोजित इस दिव्यांग कैंप की सराहना की और गिरिडीह जैन समाज के सहयोग की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की।

जरूरतमंद दिव्यांगों को मिला सहारा

 

विशिष्ट अतिथि झारखंड राज्य दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष तारा चंद जैन ने कहा कि तरुण मित्र परिषद पिछले तीन दशकों से लगातार दिव्यांग कैंप लगाकर आदिवासी बहुल क्षेत्र में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान कर मानवता की सेवा कर रही है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जैन समाज के अध्यक्ष विजय जैन सेठी ने कहा कि तरुण मित्र परिषद ने हमारे परिसर में कैंप का आयोजन कर हमें इस महान सामाजिक कार्य में सहयोग का अवसर प्रदान किया, जो अत्यंत सराहनीय है।

55वें दिव्यांग कैंप में वितरित किए गए सहायक उपकरण

 

परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि यह कैंप सुमत प्रसाद एवं बिमला देवी जैन की स्मृति में कौशल, राकेश, मुकेश और राजेश जैन परिवार, दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया गया। इस 55वें दिव्यांग कैंप में—

 

37 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग (हाथ व पैर)

 

30 पोलियो कैलिपर्स

 

11 ऑर्थो शूज (विशेष जूते)

 

15 स्टिक (छड़ी)

 

01 वॉकर

 

11 जोड़ी बैसाखियां

 

31 श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए।

 

 

कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की उपस्थिति

इस अवसर पर तरुण मित्र परिषद के संगठन सचिव राकेश जैन, सह-सचिव आलोक जैन, रविंद्र कुमार जैन, मुकेश जैन, रवि जैन सहित कई गणमान्य पुरुष और महिलाएं उपस्थित थीं।

 

कार्यक्रम का संचालन लोकेश जैन सेठी ने किया।

 

सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त

 

अंत में महासचिव अशोक जैन ने कैंप को सफल बनाने में सहयोग के लिए—

 

जैन समाज के अध्यक्ष विजय जैन सेठी

 

मंत्री अजय जैन सेठी गुड्डु

 

जैन युवा संगठन

 

श्री दिगंबर जैन पंचायत

 

महिला समाज के सभी पदाधिकारीगण

 

जिला प्रशासन

 

मीडिया

 

सुमत प्रसाद व बिमला देवी जैन परिवार, दिल्ली

के प्रति आभार प्रकट किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top