गिरिडीह में “सिविल सोसाइटी” का गठन, निर्मल झुनझुनवाला बने अध्यक्ष

Advertisements

गिरिडीह में “सिविल सोसाइटी” का गठन, निर्मल झुनझुनवाला बने अध्यक्ष

मोहम्मद तारीक बने महासचिव तो सुनील खंडेलवाल उप सचिव  

डीजे न्यूज, गिरिडीह : स्थानीय होटल में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में “सिविल सोसाइटी, गिरिडीह” के गठन की घोषणा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से एक तदर्थ समिति (Adhoc Committee) के गठन का निर्णय लिया गया। इस नई पहल के तहत समाज की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया गया है।

बैठक में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिनमें कई जाने-माने समाजसेवी और अधिवक्ता शामिल हैं। चयनित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

अध्यक्ष : निर्मल झुनझुनवाला

 

उपाध्यक्ष : शिवेंद्र कुमार सिन्हा (अधिवक्ता) एवं लखन लाल

 

महासचिव : मोहम्मद तारीक

 

उपसचिव : सुनील कुमार खंडेलवाल एवं सुधीर अग्रवाल

कोषाध्यक्ष: अनिल अग्रवाल

 

कार्यकारिणी सदस्य:

 

 महेश्वर नाथ सहाय (अधिवक्ता)

 

 राजेंद्र त्रिपाठी

 

 शंकर पांडेय

 

देव राज आनंद

 

 त्रिपुरारी प्रसाद बक्शी (अधिवक्ता)

 

 मोहम्मद फारूक हसन (चेयरमैन, Educare Public School)

 

सुनील मोदी

 

 राम गुप्ता

 

होली के बाद होगी वृहद आमसभा

 

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि होली के बाद वृहद आमसभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में संगठन की कार्ययोजना साझा की जाएगी और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

 

गैर-राजनीतिक रहेगा संगठन

 

“सिविल सोसाइटी, गिरिडीह” को पूरी तरह गैर-राजनीतिक रखा जाएगा। संगठन का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखना और उनके समाधान के लिए ठोस प्रयास करना है।

 

अस्थायी कार्यालय तिरंगा चौक पर स्थापित

 

संगठन का अस्थायी कार्यालय गिरिडीह के तिरंगा चौक, मारुति टावर में स्थापित किया गया है। संगठन से संपर्क के लिए मोबाइल नंबर – 9931584288 जारी किया गया है।

 

मीडिया से सहयोग की अपील

 

बैठक में मीडिया का आभार जताया गया और अनुरोध किया गया कि वे अपने माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए प्रेरित करें।

 

इस पहल से गिरिडीह में सामाजिक समस्याओं के समाधान को एक नया मंच मिलने की उम्मीद है, जिससे नागरिकों को अपनी आवाज़ उठाने का अवसर मिलेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top