गिरिडीह में रफ्तार का कहर: नवासार के पास दो बाइक की सीधी टक्कर, युवक-युवती जख्मी

Advertisements

गिरिडीह में रफ्तार का कहर: नवासार के पास दो बाइक की सीधी टक्कर, युवक-युवती जख्मी

डीजे न्यूज़, गिरिडीह :
गिरिडीह में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। नवासार के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक और एक युवती घायल हो गए।

घायलों की पहचान विजय सिंह (23) और पूजा देवी (21) के रूप में हुई है। दोनों खुटवाढाब बनियाडीह, गिरिडीह के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय सिंह पल्सर बाइक से गिरिडीह की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों को उठाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह पहुंचाया।

फिलहाल अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top