गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को 

Advertisements

गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर व्यवहार न्यायालय गिरिडीह में आज न्यायिक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री मार्तंड प्रताप मिश्रा के मार्गदर्शन में हुई।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सफदर अली नैयर ने बताया कि माननीय नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक, सिविल, वाहन दुर्घटना, बिजली, श्रम, उत्पाद, वन, नगर निगम, भूमि अधिग्रहण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभागों एवं न्यायालयों को मामलों की पहचान कर पक्षकारों को नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया है ताकि अधिक से अधिक मामलों का समाधान किया जा सके।

सचिव नैयर ने मीडिया कर्मियों से भी आग्रह किया कि वे आम जनता को लोक अदालत के महत्व और लाभ के बारे में जागरूक करें ताकि अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top