Advertisements





गिरिडीह में रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन कैमरे से निगरानी
डीजे न्यूज, गिरिडीह : रामनवमी पर्व को लेकर गिरिडीह पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। जिले भर के थाना क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती कर दी गई है और लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन के द्वारा हर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। खास तौर पर शहरी क्षेत्र में पूरे इलाके में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, डीएसपी नीरज कुमार सिंह और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के बड़ा चौक से पदम चौक तक पूरे इलाके की ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।



