
गिरिडीह में ‘मेरी आवाज सुनो’ गीत और पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार और सम्मान
डीजे न्यूज, गिरिडीह :
गिरिडीह के कला संगम के तत्वावधान में 1 जून को अधिवक्ता संघ भवन में दोपहर तीन बजे से ‘मेरी आवाज सुनो’ कराओके गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को फर्स्ट राउंड में स्वयं च्वाइस और दूसरे राउंड में जज च्वाइस गीत गाना होगा। तीन विजेताओं को शिल्ड, प्रमाण पत्र और पत्रम पुष्पम भेंट देकर सम्मानित किया जाएगा।
पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन
बच्चों में चित्रकला प्रतिभा को उभारने के लिए इसी दिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 5 से 8 साल के बीच सब जूनियर, 8 से 12 साल जूनियर और 13 से 25 साल सीनियर ग्रुप में रखी गई है। प्राप्तांक कुल 10 रहेगा।
पुरस्कार और सम्मान
पेंटिंग प्रतियोगिता में चयनित दस-दस कलाकारों को बेस्ट चित्रकार का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कराओके गीत प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुल्क 150 रुपये और पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए 50 रुपये है। फार्म ललीत कला निकेतन के कार्यालय और साहा गिफ्ट कॉर्नर से प्राप्त किया जा सकता है। पंजीकरण ऑन द स्पॉट भी होगा।
आयोजन समिति की जानकारी
कला संगम के सचिव सतीश कुन्दन ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि कला संगम के संरक्षक राजेन्द्र बगेड़िया, अजय सिन्हा मंटू, सतविन्दर सिंह सलूजा और श्रेयांस जैन होंगे। अध्यक्ष प्रकाश सहाय और कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह के हाथों पुरस्कार वितरण होगा। संगीत में निर्णायक अरित चंद्रा, नयनदीप सिन्हा और रविशंकर सिंह होंगे, जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता के निर्णायक बद्री दास और ललीत कुशवाहा होंगे।