गिरिडीह में लहराया राष्ट्रभक्ति का ज्वार, तिरंगा यात्रा में उमड़े हजारों लोग, मोदी सरकार और सेना को मिला भरपूर समर्थन

Advertisements

गिरिडीह में लहराया राष्ट्रभक्ति का ज्वार, तिरंगा यात्रा में उमड़े हजारों लोग, मोदी सरकार और सेना को मिला भरपूर समर्थन

डीजे न्यूज,गिरिडीह: पाकिस्तान पर भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और मोदी सरकार के सख्त रुख के समर्थन में गिरिडीह भाजपा ने शुक्रवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा CAA और NRC के बाद गिरिडीह में भाजपा का एक और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रदर्शन बनकर सामने आई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

हर हाथ में तिरंगा और हर गली में देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंज उठी गिरिडीह की सड़कों पर “भारत माता की जय” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” जैसे नारों की गूंज रही।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सांसद रविंद्र राय, जमुआ विधायक मंजू कुमारी, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता और हजारों कार्यकर्ता इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में एक 75 फीट लंबा विशाल राष्ट्रीय ध्वज सबसे बड़ा आकर्षण बना रहा, जिसके साथ देशप्रेमियों की भीड़ चल रही थी। यात्रा झंडा मैदान से शुरू होकर शहर भ्रमण करते हुए बड़ा चौक पर समाप्त हुई।

टफकान स्टील ने इस यात्रा में भाग लेने वालों के लिए पेयजल, नींबू पानी और बिस्कुट की व्यवस्था की। कंपनी के अधिकारियों ने खुद स्टॉल पर लोगों को सेवा दी।

कई मुस्लिम समुदाय के लोगों की भी इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे सामाजिक समरसता का भी संदेश गया।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा:

“सेना को खुली छूट देकर मोदी सरकार ने बता दिया है कि भारत अब बदल चुका है। पाकिस्तान को करारा जवाब देना अब हमारी नीति है, न कि सिर्फ चर्चा का विषय।”

 

रविंद्र राय बोले:

“अब भारत चुप नहीं बैठता, अब भारत जवाब देता है – वो भी दुश्मन के घर में घुसकर। मोदी सरकार ने साहसिक निर्णय लेकर देश का सिर ऊंचा किया है।”

यह तिरंगा यात्रा गिरिडीह में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक बन गई, जिसने यह स्पष्ट कर दिया कि आम जनता मोदी सरकार और सेना के हर राष्ट्रहित फैसले के साथ मजबूती से खड़ी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top