गिरिडीह में कांग्रेस की बैठक में मेयर प्रत्याशी को विजयी बनाने की बनी रणनीति

Advertisements

गिरिडीह में कांग्रेस की बैठक में मेयर प्रत्याशी को विजयी बनाने की बनी रणनीति

डीजे न्यूज, गिरिडीह: जिला कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक संपन्न हुई।  बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं नगर निकाय चुनाव के प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल हुए। बैठक में गिरिडीह नगर निगम से चुनाव लड़ रहे पार्टी समर्थित प्रत्याशी समीर राज चौधरी के चुनाव संचालन और चुनाव जीतने की रणनीति पर गहन चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए गए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले बार भी समीर राज चौधरी काफी मत लाकर दूसरे नंबर पर रहे थे। इस बार थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। निश्चित रूप से सीट पर विजय होंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा के गिरिडीह की प्रबुद्ध जनता समीर राज चौधरी को अच्छी तरह से जान रही है और जितने भी प्रत्याशी हैं निश्चित तौर पर सहज और सुलभ रूप से उपलब्ध व्यक्ति है। समीर राज चौधरी और जनता के बीच इनकी स्वीकार्यता है। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने की। मौके पर समीर राज चौधरी, नरेश वर्मा, अजय सिन्हा, ऋषिकेश मिश्रा, सरफराज अंसारी, अशोक विश्वकर्मा, मोहम्मद सोहेल, विनीत भास्कर, वाहिद अंसारी, सीताराम पासवान, संतोष दास, आयुष सिन्हा, निजामुद्दीन अंसारी, शाहनवाज आलम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top