गिरिडीह में हवाई अड्डा की सुविधा उपलब्ध कराएं : सुनील खंडेलवाल

Advertisements

गिरिडीह में हवाई अड्डा की सुविधा उपलब्ध कराएं : सुनील खंडेलवाल

 

सूचना अधिकार कार्यकर्ता ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को पत्र भेजकर की मांग 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह शहर के सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र भेज कर सूचित किया है कि गिरिडीह जिला झारखंड राज्य का एक महत्वपूर्ण एवं बड़ा जिला है, जो खनिज संसाधनों, उद्योग, शिक्षा तथा धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इसके बावजूद गिरिडीह जिले में अब तक हवाई अड्डे की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण आम नागरिकों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, मरीजों एवं पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

खंडेलवाल ने कहा है कि गिरिडीह जिले में एयरपोर्ट की स्थापना होने से न केवल जिले का आर्थिक एवं औद्योगिक विकास तेज होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। साथ ही आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं, निवेश तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। खंडेलवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि गिरिडीह जिले में हवाई अड्डे की स्थापना अथवा निकट भविष्य में एयरपोर्ट सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक सर्वेक्षण एवं कार्रवाई की जाये ताकि जिले के समग्र विकास को नई गति मिल सके। खंडेलवाल के पत्र पर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु पत्र को श्री संजय दुलारे, (General Manager Operations), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, (Airport Authority of India)राजीव गांधी भवन, सफदरजंग एयरपोर्ट, नई दिल्ली के पास आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित कर दिया गया है।

व्यापक जनहित में खंडेलवाल ने भरोसा जताया है कि सरकार के द्वारा इस विषय पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top