गिरिडीह में गांधी जयंती पर सभा, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का आह्वान

Advertisements

गिरिडीह में गांधी जयंती पर सभा, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का आह्वान

डीजे न्यूज, गिरिडीह :

गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को गांधी चौक स्थित प्रतिमा पर सामाजिक व प्रगतिशील कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर आयोजित नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में गांधी के विचारों को युवाओं तक पहुंचाना बेहद जरूरी है।

झामुमो जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि गांधीजी आजादी की लड़ाई के महानायक थे और उन्होंने पूरे देश को जगाकर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त की और जनता को सचेत रहने का आह्वान किया।

सभा में समाजवादी नेता धरणीधर प्रसाद ने गांधीवादी नेता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव विश्वबंधु ने गांधीजी की आत्मनिर्भर गांव और समाज की अवधारणा पर प्रकाश डाला।

राजेश सिन्हा ने युवाओं से गांधी के जीवन और कार्यों को पढ़ने की अपील की जबकि शंकर पांडेय ने कहा कि संविधान हमें अपने अधिकारों की मांग करने का हक देता है। उन्होंने गांधीजी और सोनम वांगचुक के आंदोलनों की तुलना करते हुए कहा कि अहिंसा ही सबसे बड़ी शक्ति है।

सभा को दशरथ प्रसाद, सैयद सबिह अशरफ, अरुण शर्मा, गौरीशंकर यादव, कासिम अंसारी, नुरूल हौदा और संतोष कुमार सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top