गिरिडीह में भाजपाइयों ने हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया

Advertisements

गिरिडीह में भाजपाइयों ने हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया
डीजे न्यूज, गिरिडीह :
गिरिडीह महानगर जिला के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। झंडा मैदान से टावर चौक तक पार्टी के कार्यकर्ता चल कर लगातार नारे लगाते रहे- “हेमंत सोरेन होश में आओ, हिन्दू विरोधी सरकार होश में आओ”।
महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के जिम्मेदार पद में होने के बाद हेमंत सोरेन हिन्दू धर्म के संस्कृति, आस्था, और परम्परा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जिसे राज्य की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर हेमंत सोरेन अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते हैं, तो भाजपा लोकतान्त्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष नविन सिन्हा, महापौर प्रत्याशी रहे शैलेन्द्र चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, ई विनय कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष हर्मिंदर सिंह बग्गा, नगर महामंत्री सिंकू सिन्हा, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष आकाश सिंह, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, खिरोधर दास, प्रदीप राय, अरविन्द चंद्र राय, अजय पाठक, अमित तरवे, गुड्डू राम, आदित्य यादव जय प्रकाश वर्मा, श्रेयांश सिन्हा, बबलू दास समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top