
गिरिडीह में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे वंदे मातरम के नारे
भारत की एकता और अखंडता के लिए लिया संकल्प
डीजे न्यूज, गिरिडीह : स्वतंत्रता दिवस से पहले गिरिडीह में रविवार को भाजपा ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक देशभक्ति की भावना के साथ शामिल हुए।वंदे मातरम के नारे इस दौरान जमकर लगाए गए।
यात्रा झंडा मैदान से शुरू होकर टावर चौक, जिला परिषद, मकतपुर, कालीबाड़ी, मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम, भारत माता की जय जैसे देशभक्ति के नारे लगाए। इस अवसर पर जमुआ विधायक मंजू देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, विनय कुमार सिंह, कामेश्वर पासवान, जिला महामंत्री संदीप डंगाइच, महेंद्र वर्मा, राजेश जसवाल, अमर सिन्हा, श्याम कुमार, नवीन सिन्हा, सुरेश मंडल, रंजन सिन्हा, संजीत सिंह पप्पू, रंजीत राय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, संदीप देव, समीर दीप समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उषा देवी, शालिनी वैश्यकियार, संजू देवी, संगीता सेठ, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, किरण देवी, पिंकी सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बड़ा चौक पर पहुंचे सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारत की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए योगदान देने का संकल्प दोहराया।