गिरिडीह में भाजपा ग्रामीण और महानगर दो जिलों में बंटी, शीघ्र होगी दो जिलाध्यक्षों की घोषणा 

Advertisements

गिरिडीह में भाजपा ग्रामीण और महानगर दो जिलों में बंटी, शीघ्र होगी दो जिलाध्यक्षों की घोषणा 

रायशुमारी के बाद अब आलाकमान पर टिकी निगाहें, दावेदारों की बढ़ी धड़कनें 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह में भाजपा ग्रामीण और महानगर दो जिलों में बंट चुकी है। शीघ्र ही दो जिलाध्यक्षों की घोषणा पार्टी करेगी। रायशुमारी की औपचारिकता पार्टी पूरी कर चुकी है। इसे देखते हुए दावेदारों की धड़कने बढ़ गई है। अब अंतिम फैसला आलाकमान को लेना है।

भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को गहमागहमी के बीच गिरिडीह महानगर एवं गिरिडीह ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद को लेकर रायशुमारी हुई थी। रायशुमारी करने के लिए भाजपा जिला चुनाव पर्यवेक्षक अनंत ओझा, जिला चुनाव अधिकारी शशिभूषण भगत एवं अरूण झा पहुंचे थे। इनके समक्ष रायशुमारी में अपेक्षित भाजपाइयों ने एक-एक करके अपना मंतव्य दिए थे। इससे पूर्व जिला चुनाव अधिकारी शशि भूषण भगत ने उपस्थित भाजपाइयों को चुनावी प्रक्रिया से अवगत कराया था। साथ ही इस बात की जानकारी दी गईथी कि संगठन के दृष्टिकोण से गिरिडीह जिला अब दो भाग में बंट चुका है। क्रमश: गिरिडीह महानगर एवं गिरिडीह ग्रामीण में गिरिडीह जिला विभक्त हो गया है। दोनों के लिए अलग-अलग अध्यक्ष होंगे। अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की प्रक्रिया अपनायी गई है। गिरिडीह महानगर में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र, गांडेय विधानसभा क्षेत्र एवं डुमरी विधानसभा क्षेत्र के तीन मंडल शामिल हैं। वहीं गिरिडीह ग्रामीण के लिए जमुआ विस क्षेत्र, धनवार विस क्षेत्र एवं बगोदर विस क्षेत्र के मंडलों को शामिल किया गया है। रायशुमारी की प्रक्रिया भाजपा जिला कार्यालय के छत पर की गई थी, जहां पर जिला चुनाव पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी के समक्ष रायशुमारी प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद को लेकर तीन-तीन नाम दिये गए। जिला चुनाव अधिकारी द्वारा इसे लिखित रूप से अंकित किया गया। बता दें कि गिरिडीह महानगर में 16 मंडल हैं। वहीं गिरिडीह ग्रामीण में 23 मंडल शामिल हैं। हालांकि इनमें से कई मंडलों में मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि का चुनाव नहीं हो पाया है। रायशुमारी की प्रक्रिया में अर्हता पूरा करने वाले भाजपाइयों ने भाग लिया।

रायशुमारी के दौरान इनकी थी उपस्थिति

रायशुमारी के दौरान पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक उपाध्याय, सुभाषचंद्र सिन्हा, प्रकाश सेठ, दिनेश यादव, कामेश्वर पासवान, नवीन सिन्हा, मनोज सिंह, मुकेश जालान, प्रदीप साव, रंजीत राय, उदय सिंह, सुनील पासवान, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, शालिनी बैसख्यिार, संगीता सेठ, छोटेलाल यादव, मिथुन चंद्रवंशी, निर्भय सिंह, मंडल अध्यक्ष खिरोधर दास, सौरभ मिश्रा, पुरूषोत्तम कुमार, भागीरथ मंडल, सुरेश प्रसाद मंडल, संजीत सिंह, विनय शर्मा, अमर सिन्हा, पियुष सिन्हा, देवराज आदि मौजूद थे।

गिरिडीह महानगर व ग्रामीण दोनो में अध्यक्ष पद के है कई दावेदार

भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर गिरिडीह महानगर एवं गिरिडीह ग्रामीण में कई दावेदार हैं। सभी दावेदार सुबह से ही सक्रिय थे। रायशुमारी शुरु होने के पहले से लेकर प्रक्रिया पूरी होने तक दावेदार अपने-अपने तरीके से गोलबंदी का प्रयास करते नजर आए थे। गिरिडीह महानगर से अध्यक्ष पद के दावेदारों में भाजपा के प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिला मंत्री रंजीत राय, जिला महामंत्री संदीप डंगायच, पूर्व जिला महामंत्री सुभाषचंद्र सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, यदुनंदन पाठक, संजीत सिंह पप्पू, सदानंद राम शामिल हैं। वहीं गिरिडीह ग्रामीण से अध्यक्ष पद के दावेदारों में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा, आशीष कुमार बॉडर्र, देवनाथ राणा, अजय रंजन आदि शामिल हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top