गिरिडीह में आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

Advertisements

गिरिडीह में आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

डीजे न्यूज, गिरिडीह : आयुष विभाग गिरिडीह की ओर से प्रखंड स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ऑस्टियो आर्थराइटिस, मस्कुलोस्केलेटल केयर, वात रोग, नसों से संबंधित बीमारियों सहित विभिन्न रोगों का उपचार किया गया।

शिविर में आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक एवं योग पद्धति के माध्यम से मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।

आयुष विभाग के चिकित्सकों ने बताया कि इस तरह के शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में आए मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुष समिति, गिरिडीह के तत्वावधान में राष्ट्रीय आयुष मिशन, झारखंड सरकार के सहयोग से किया गया। इस दौरान डॉ बुशरा तबस्सुम, डॉ पूनम राय, डॉ रविकांत वर्मा, पुष्पा शक्ति, सोनी साह, रूपम श्रीवास्तव, आशीष कुमार, अमर प्रशांत, आनंद वर्मा सहित विभाग के चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top