गिरिडीह में 15 अगस्त की तैयारियां शुरू, ध्वजारोहण का समय तय 

Advertisements

गिरिडीह में 15 अगस्त की तैयारियां शुरू, ध्वजारोहण का समय तय

स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी से लेकर परेड तक, प्रशासन ने बनाई पूरी रूपरेखा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि मुख्य कार्यक्रम 15 अगस्त को सुबह 9 बजे झंडा मैदान में आयोजित होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और प्रोटोकॉल व अनुशासन का पालन करते हुए आपसी समन्वय से कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार भी मौजूद थे।

विभिन्न स्थलों पर झंडोतोलन का समय

जिला गोपनीय शाखा: सुबह 8:20 बजे

झंडा मैदान: सुबह 9:00 बजे

समाहरणालय परिसर: सुबह 10:40 बजे

अनुमंडल कार्यालय: सुबह 11:00 बजे

कर्मचारी महासंघ भवन: सुबह 11:05 बजे

जिला परिषद कार्यालय: सुबह 11:10 बजे

सिविल सर्जन कार्यालय: सुबह 11:15 बजे

नगर निगम: सुबह 11:25 बजे

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय: सुबह 11:30 बजे

पुलिस लाइन: सुबह 11:40 बजे

समारोह की विशेष तैयारियां

समारोह स्थल पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, ट्रैफिक नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। नगर निगम को पूरे शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है, वहीं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल झंडा मैदान के स्टेज, दीवार, झंडा पाइप, पेड़-पौधों की रंगाई-पुताई करेंगे।

साउंड सिस्टम, बैनर और पोस्टर की व्यवस्था जिला जनसंपर्क पदाधिकारी करेंगे।

प्रभात फेरी और यातायात व्यवस्था

15 अगस्त की सुबह प्रभात फेरी के लिए जिले के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं झंडा मैदान में एकत्र होंगे। इस दौरान सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। यातायात पुलिस को प्रभात फेरी मार्ग पर यातायात नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है।

परेड में शामिल टुकड़ियां

महिला पुलिस, डीएपी जवानों की दो टुकड़ियां, होम गार्ड, एनसीसी (सिनियर), डीए भीसीसीएल, कार्मेल स्कूल, सुभाष पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सर जे.सी. बोस बालिका उच्च विद्यालय, बी.एन. साहा डीएवी पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं परेड में शामिल होंगे।

विशेष आदेश

स्वतंत्रता दिवस के दिन जिले में सभी शराब, भांग, गांजा, मांस, मछली की दुकानें और कसाई खाने बंद रहेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top